फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fed up with water logging and traffic, erosion victims demonstrated

Mau News: जलजमाव व आवागमन से आजिज कटान पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fed up with water logging and traffic, erosion victims demonstrated
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुवाह में जलजमाव से आजिज आकर दर्जनों कटान पीड़ितों ने शनिवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और ब्लाॅक प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

बता दें कि बिंटोलिया गांव के कटान पीड़ितों को जिला प्रशासन ने नवंबर 2020 में ग्राम पंचायत सुवाह में जमीन आवंटित कर 27 परिवारों को बसाया था। लेकिन आज तक उस बस्ती में न तो नाली निर्माण हुआ और न ही आने जाने के लिए मार्ग का निर्माण हुआ है। प्रदर्शन कर रहे पुरन प्रसाद, शंकर, कपूरचंद, हरिश्चंद्र, चंद्रिका सरोज, सोनी, मनोरमा देवी, जिरिया देवी, श्रवण, पुनवासी का कहना था कि बस्ती में आवागमन के लिए बीस कड़ी चौड़ा चकरोड है, जो बारिश होने पर कीचड़ में तब्दील हो जाती है। जलनिकासी के लिए नाली निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी डेढ़ वर्षों से इधर उधर फैल रहा है। कुछ लोग मजबूरन अपने घरों के सामने गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा कर रहे हैं। बस्ती में जमा गंदा पानी संचारी रोगों को आमंत्रण दे रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था।मौके पर जांच कर तत्काल समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed