फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   February is the right time to prepare vegetable nursery

Mau News: सब्जी की नर्सरी तैयार करने का फरवरी सही समय

Thu, 19 Feb 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
February is the right time to prepare vegetable nursery
नगर के च्रंदभानपुर ​स्थित पाली हाउस का निरीक्षण करते कृ​​षि विज्ञान केंद्र पिल्खी के वैज्ञानिक।
फरवरी सब्जियों की नर्सरी तैयार करने के लिए अनुकूल समय है। अभी दिन में धूप निकलने के साथ रात में मौसम शुष्क बना हुआ है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्मियों की सब्जियों के लिए नर्सरी तैयार करने का यह अच्छा समय है।
विज्ञापन

इस समय में तैयार नर्सरी और फसल को अगेती कहा जाता है, जो समय से तैयार हो जाए तो किसान के फायदेमंद होती है। अभी जायद की फसल के लिए समय शुरू हो गया है। सब्जियां नकदी फसलों में आती हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी और वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बैंगन की पंत सम्राट स्वर्ण शक्ति, टमाटर की पूसा रोहिणी व अर्का विकास, मिर्च की पूसा ज्वाला, खीरा की पूसा उर्वर किस्में गर्मी सहन करने वाली और उपज अधिक देने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में बैंगन, टमाटर, मिर्च एवं शिमला मिर्च की पौध तैयार करने को नर्सरी डाली जा सकती है। लौकी, तोरई, करेला, कडू की बोवाई की जा सकती है। इसके लिए भी यह समय अच्छा है। सलाद के लिए खीरा और ककड़ी की भी सीधी बोवाई हो सकती है।

वैज्ञानिक डॉ. जीतेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस समय तापमान लगभग 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। हल्की ठंडी होने के कारण पौधों की शुरुआती बढ़त के लिए सबसे उपयुक्त होता है। फरवरी में बोई गई सब्जियां मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक बाजार में आ जाती हैं। यही वह समय होता है, जब गर्मी बढ़ने लगती है तो हरी सब्जियों की मांग और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed