{"_id":"65ea11f9129c602ae7075565","slug":"fear-of-danger-due-to-broken-electric-pole-mau-news-c-295-1-mau1003-109826-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टूटकर लटका बिजली का पोल खतरे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टूटकर लटका बिजली का पोल खतरे की आशंका
विज्ञापन
दुबारी। विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर से संचालित होने वाली विद्युत लाइन में बिग्रहपुर से देवसीपुर को जाने वाली 440 वोल्टेज लाइन में लगा हुआ लकड़ी विद्युत पोल लटका होने से आदमी से लेकर पशुओं तक के लिए खतरा का भय बना है।
मोलनापुर उपकेंद्र से बिजली संचालित होने वाली विद्युत लाइन में बिग्रहपुर से देवसीपुर के बीच 440 वोल्टेज के लाइन एक बिजली पोल लकड़ी का लगा है, जो लटक कर टेढ़ा होने से जमीन से मात्र चार फीट ऊपर है और नीचे गेंहू की तीन फीट तक फसल ऊंची लहरा रही है, मात्र फसल से एक फीट की दूरी है।
ग्रामीण राधेश्याम यादव, अनिल सहानी, जितेन्द्र सिंह, सनेही सहानी, उदयभान सिंह, अहमद, शिवानंद का कहना है कि कभी भी कोई आदमी या पशु करंट की चपेट में आ सकता है। बताया कि बिजली विभाग सिर्फ उपभोक्ताओं की कमी को खोज रहा है और अपनी कमी को नजर अंदाज करके छोड़ दे रहा है। इस संबंध में जेई अजीत श्रीवास्तव उपकेंद्र मोलनापुर का कहना है कि जानकारी नहीं है, लटके पोल को तत्काल सही करा ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।