फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fault is disrupting the power supply, there is a power cut of 6 to 8 hours in rural areas

Mau News: फॉल्ट से बिजली आपूर्ति हो रही बाधित, ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे की हो रही कटौती

Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fault is disrupting the power supply, there is a power cut of 6 to 8 hours in rural areas
कई साल पूर्व लगे विद्युत तारों को न बदले जाने से आए दिन तार टूटने और फाल्ट होने की समस्या आ रही है। बरसात में फाल्ट अधिक होने से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है जिससे समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में बिजली कटौती की समस्या और बढ़ गई है। तहसील मुख्यालय को कम से कम साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है, लेकिन जर्जर तारों और केबल में फाल्ट आने से दिन में कई-कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा क्षेत्र में स्टेशन रोड, एसडीएम कॉलोनी, गांधीनगर, ब्लॉक, रोडवेज आदि क्षेत्रों में एलटी लाइन के लिए एबीसी केबल और एचटी के लिए अल्युमिनियम तार लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप बरसात, गर्मी के चलते केबिल कमजोर हो गई है, जिससे बरसात और हवा से केबल और ट्रांसफार्मर में फाल्ट की समस्या अधिक हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या और अधिक है।
अभी तीन दिन पूर्व करहां सब स्टेशन से आपूर्ति वाली अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट से क्षेत्र में लगभग 34 घंटे बिजली बंद रही। समस्या से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण, किसान परेशान है। क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर फाल्ट की भी समस्या बढ़ी है।
ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश और विभागीय कड़ाई के चलते विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 6 से 8 घंटे और नगर में तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित होना आम है।



केबल टूटने की घटनाएं आकस्मिक हैं लेकिन फाल्ट ठीक करने को लेकर कर्मचारी और अधिकारी हमेशा तत्पर रहते हैं। फाल्ट की सूचना मिलने पर उसे फौरन ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। -नीरज कुमार, एसडीओ विद्युत, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article