फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father is fine now, we are very scared ...

पापा अब ठीक तो हैं, हम को बहुत डर लग रहा है...

Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Father is fine now, we are very scared ...
मऊ। पापा आप ठीक तो हैं, आप कब आओगे। हमें आपकी बहुत चिंता हो रही है। यह सवाल घायल फार्मासिस्ट प्रमोद दुबे का बेटा आयुष लगातार फोन कर करता रहा। दरअसल आयुष का आज तेरहवां जन्मदिवस था। जिसकी तैयारी करने में पूरा परिवार जुटा हुआ था। प्रमोद भी सुबह एक हॉटस्पॉट का सर्वे कर कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर घर जाने की तैयारी में जुटे थे। जिससे वह अपने बेटा जन्मदिवस मना सके। लेकिन मदनपुरा में मनबढ़ों द्वारा किए गए हमले में वह घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रमोद दुबे के घायल होने पर कुछ देर में ही एनएचएम संघ के अध्यक्ष सतीशचंद्र सिंह, शैलजाकांत पांडेय, दुर्गाप्रताप सिंह, अंजनी सिंह, रविंद्र नाथ आदि के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल प्रमोद दुबे ने अपने साथियों को बताया कि मदनपुरा निवासी व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे एंबुलेंस से भेजने के बाद उसके संपर्क में रहने वालों को लोगों को चिहिन्त किया जा रहा था।
विज्ञापन

तभी 200 से ज्यादा लोगों ने उनके मेडिकल ऑफीसर डॉ. एमए खान को घेर लिया।जब उन्होंने वह देखा तो उस तरफ जा रहे थे कि तभी पीछे से किसी ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। बोले कि उन्हें अपने घायल होने की जितनी चिंता नहीं है उससे ज्यादा चिंता घर पहुंचने पर अपने बेटे की है। बताया कि आज उनके बेटा आयुष का 13 वां जन्मदिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में कारवाई नहीं तो काम का करेंगे बहिष्कार
मऊ। एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि मेडिकल टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपियों के ऊपर अगर शनिवार की शाम तक कारवाई नहीं होगी। तो सभी एनएचएम कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मऊ शाखा के अध्यक्ष पीएन सिंह तथा मंत्री अविनाश सिसौदिया ने एनएचएम संघ को समर्थन देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कारवाई 24 घंटे के अंदर नहीं की जाती है तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संबद्ध सभी संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

घायल होने के बाद भी संक्रमित को भेजा अस्पताल: सीएमओ
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बात करने पर बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी इस महामारी में अपने जान की परवाह किए गए बिना ही सभी की जान बचाने में जुटे है। शुक्रवार को मदनपुरा मुहल्ले में हमला होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हुए। इसके बाद भी संक्रमित की जान बचाने के लिए उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष दक्षिणटोला परमानंद मिश्र ने बताया कि घायल फर्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने थाने में मदनपुरा निवासी हेलाल और मकसूद को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा अज्ञात की शिनाख्त की जा रही। बोले मामले को बलावा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचे, हत्या के प्रयास, 7 सीएलए के साथ महामारी एक्ट और कोविड -19 की संशोधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed