{"_id":"69f0fd640f7dcd9ef803fdef","slug":"father-and-three-sons-injured-with-gun-butt-fir-registered-against-them-mau-news-c-295-1-mau1002-144658-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बंदूक की बट से किया घायल, पिता और तीन बेटों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बंदूक की बट से किया घायल, पिता और तीन बेटों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी विजेंद्र सिंह की तहरीर पर बंदूक की बट से मारपीट कर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, बीते 26 अप्रैल की शाम करीब सात बजे विजेंद्र सिंह घर से ट्यूबवेल की तरफ जा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी संजित सिंह उर्फ बाली लाइसेंसी बंदूक लेकर अपने बेटे पिंकू उर्फ पंकज सिंह, अंकित सिंह और धन्नू के साथ उन्हें जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया।
आरोप है कि घेरकर बंदूक की बट और लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जाते समय उनकी मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी लेकर चले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।