फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fate of 43 candidates including veterans imprisoned in EVMs

दिग्गजों सहित 43 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fate of 43 candidates including veterans imprisoned in EVMs
चिरैयाकोट स्थित आदर्श मतदान केंद्र मतदान के लिए कतार में मौजूद पुरूष और महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिले की चार विधानसभाओं में सोमवार को मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। हालांकि इस बार भी जिला प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो सका। जिले की चार विधानसभाओं से चुनाव लड़ रहे कुल 43 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान को लेकर युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिली। जैसे ही सात बजे मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। पहला मत देने के लिए बूथों पर युवक और युवतियों में काफी उत्साह रहा। मतदान सायं छह बजे तक चला। मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहे। जिसके चलते मतदाताओं को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के बाद मतदाता प्रत्याशियों के हार जीत का समीकरण बताते रहे। वैसे मतों के ध्रुवीकरण के चलते कई प्रत्याशियों के हार जीत का समीकरण बदल सकता है। किस विधानसभा में जीत का सेहरा किसके सिर बधेगा यह तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही तय होगा। लेकिन सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए। यह कयासबाजी मतदान के दिन तक चलती रहेगी। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में मतदाताओं ने एक बार फिर निराश किया है। इस बार भी जनपद प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण नहीं हो सका है। इस बार जिले के कुल 57.02 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। मुहम्मदाबाद गोहना के मतदाता मतदान में आगे निकल गए तो मधुबन विधानसभा फिसड्डी साबित हुआ। मधुबन विधानसभा में कुल 55.23 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं घोसी विधानसभा में 56.87 प्रतिशत उधर मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट पर 58.3 प्रतिशत और मऊ सदर विधानसभा में कुल 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला प्रशासन ने की तरफ से इस बार जिले को प्रथम श्रेणी में पास कराने के लिए मुहीम जरूर चलाई गई थी। लेकिन इसका कुछ खास असर होता नहीं दिखा। वर्ष 2017 में पूरे जिले में कुल 58.80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मधुबन विधानसभा में 56.68 प्रतिशत, मुहम्मदाबाद गोहना में 58.89 प्रतिशत, घोसी में 59.29 प्रतिशत और मऊ सदर में 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

--------

लोकतंत्र का महापर्व में उत्साह:नगर के खीरीबाग स्थित तालीमुद्दीन मदरसा स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान

लोकतंत्र का महापर्व में उत्साह:नगर के खीरीबाग स्थित तालीमुद्दीन मदरसा स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed