फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fate of 1198 candidates will be decided today, votes will be cast under strict vigil

Mau News: 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, कड़ी निगहबानी में पड़ेंगे वोट

Wed, 10 May 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fate of 1198 candidates will be decided today, votes will be cast under strict vigil
नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 118 और सदस्य पदों के 1080 प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। एक नगरपालिका और दस नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार विभिन्न केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। पांच लाख से ज्यादा वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को नगरपालिका के लिए कलेक्ट्रेट से 342 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। जबकि दस नगर पंचायतों का चुनाव कराने के लिए 265 पोलिंग पार्टियां 530 मतपेटिकाओं के साथ रवाना की गईं। नगरपालिका के अध्यक्ष और 45 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 342 बूथों पर मतदान कराने के लिए 684 मतपेटिकाओं और मतदान सामग्रियों के साथ 1368 मतदान कर्मी और सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका में अध्यक्ष पद के आठ और 45 सदस्य पदों के लिए 268 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि दस नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 110 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 812 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कुल मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए 118 और सदस्य पद के लिए 1080 प्रत्याशियों सहित कुल 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पांच लाख 23 हजार नौ सौ मतदाताओं को करना है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच तक चलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर रहेगी विशेष नजर
मऊ। जनपद में नगरपालिका सहित दस नगर पंचायतों के चुनाव में अति संवदेनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिले में कुल 607 बूथों में से 17 अति संवदेनशील प्लस हैं। इनमें सबसे अधिक छह बूथ नगरपालिका क्षेत्र में हैं। जबकि घोसी और दोहरीघाट नगर पंचायतों में दो-दो और वलीदपुर को छोड़कर शेष नौ नगर पंचायतों में एक-एक बूथ अति संवेदनशील प्लस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर में एक भी अति संवदेनशील प्लस बूथ नहीं है। इनके अलावा कुल 62 अति संवेदनशील बूथों में सबसे अधिक 65 नगरपालिका क्षेत्र में हैं यहां 24 संवेदनशील बूथ भी चिह्नित किए गए हैं। मुहम्मबाद गोहना में दस, कोपागंज में नौ, मधुबन में छह, घोसी में चार, कुर्थीजाफरपुर में तीन, अमिला और चिरैयाकोट में दो-दो तथा दोहरीघाट और वलीदपुर में एक-एक संवेदनशील बूथ हैं।
इनसेट:
नगरपालिका अध्यक्ष पद का मतपत्र हरे रंग का होगा
मऊ। निकाय चुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के मतपत्र हरे रंग के होंगे। जबकि नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मतपत्र सफेद रंग के होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायतों के सदस्य पद के प्रत्याशियों के मतपत्र गुलाबी रंग के होंगे।

इनसेट
यहां जमा होंगी मतपेटिकाएं, होगी मतगणना
मऊ। नगरपालिका के सभी 342 बूथों की मतपेटिकाएं शहर के डीसीएसके पीजी कालेज मेें जमा की जाएंगी। जबकि कोपागंज, अदरी और कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायतों के 81 बूथों की मतपेटिकाएं सदर तहसील मुख्यालय पर जमा की जाएंगी। उधर घोसी तहसील मुख्यालय के सर्वोदय इंटर कालेज पर बनाए गए स्ट्रांगरूम में घोसी, अमिला और दोहरीघाट नगर पंचायतों के 72 बूथों की मतपेटिकाएं जमा की जाएंगी। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय के टाउन इंटर कालेज से मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर और चिरैयाकोट नगर पंचायतों के 90 बूथों की मतपेटिकाएं जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed