फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fasting women bow down as soon as they see Lord Surya

Mau News: भगवान सूर्य के दर्शन होते ही व्रती महिलाएं नतमस्तक

Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fasting women bow down as soon as they see Lord Surya
मऊ। सूर्य की रोशनी शुक्रवार को जैसे ही जमीन पर पड़नी शुरू हुई। वैसे ही महापर्व छठ पर निर्जला व्रत का संकल्प लेकर तपस्या में लीन महिलाओं के मस्तक भगवान भास्कर के सामने श्रद्धा के साथ झुक गए। महिलाओं ने भी भगवान भास्कर के दर्शन किए और पानी में डुबकी लगा अर्घ्य देकर अपना संकल्प पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने पति, परिवार की मंगल कामना के साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगीं। सूर्य की किरणें जैसे ही जिले के हर ताल, तलहटी, नदी, पोखरों पर पड़ीं, वैसे ही पटाखे की गूंज और गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं अपना डाला उठाए घर को रवाना हुईं और प्रसाद ग्रहण कर लोगों में
विज्ञापन

वितरण भी किया।

छठ के दूसरे दिन भोर में ही नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। इस दौरान प्रकाश की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। खासतौर से तमसा और सरयू तट पर श्रद्धालु महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलिया लेकर पूजा सामग्री और फलों आदि से सजाकर घाटों पर भोर में पहुंचकर तपस्या में लीन रहीं। नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित भीटी, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, रामघाट, बमघाट, मड़ैयाघाट सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी संख्या देखी गई। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा, देवलास सहित विभिन्न घाटों पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने विधि विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य दान किया। घोसी के बड़ागांव मेन रोड मां सम्मे के स्थान, बड़ागांव पूरब मुहल्ला कैलाश मान सरोवर पोखरा, सीताकुंड, नरोखर पोखरा, मझवारा मोड़, रामघाट कादीपुर सहित वनगावां नहर,धरौली ,रघौली, तिलई बुजुर्ग, हाजीपुर सहित विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। दोहरीघाट में सरयू तट, गोठा रामशाला पोखरा, रेलवे लाइन पोखरा, फरसरा खुर्द पोखरा, फरसरा बुजुर्ग पोखरा, मादी पोखरी, कुसुम्हा सहित क्षेत्र के विभिन्न पोखरों पर शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

पुष्पवर्षा कर व्रती महिलाओं का किया स्वागत
वलीदपुर। डाला छठ पूजा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न पोखरों पर शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। तमसा नदी के राजघाट और रामघाट पर शुक्रवार सुबह को चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने तमसा नदी में नाव के माध्यम से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शहनाज ने भी उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
मधुबन। परशुरामपुर गांव निवासी के मुस्लिम महिला शहनाज ने उगते सूर्य अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। शहनाज ने बताया कि परिवार में सुख की कामना को लेकर छठ व्रत रखने का संकल्प लिया था। पुत्र के स्वस्थ होने को लेकर मांगी मन्नत पूरी होने पर छठ व्रत करती आ रही हूं। बताया कि छठ पर्व के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करती हूं। छठ पूजा करने से उनके परिवार को सुख और शांति मिली है।

दूध चढ़ाकर की सुख समृद्धि की कामना
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के राजघाट तमसा नदी के तट पर नदी में स्नान कर मां गंगा को दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की मनोकामना की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश कुमार मिश्रा, सभासद तथा कर्मचारियों आदि शामिल रहे।


144 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ी
भदीड़ गांव निवासी और ग्रेटर नोएडा स्थित एक इंस्टिट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह अर्घ्य के बाद गांव के छठ घाट पर 144 व्रती महिलाओं को साड़ी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed