{"_id":"5cf418ccbdec2207506099d2","slug":"fast-shopping-market-trends-boosted","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी तेज, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी तेज, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी
Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सदर चौक पर सेवईं की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद में चंद दिन श्रेष हैं। ऐसे में बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। देर शाम तक बाजार गुलजार हैं और चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ों, फुटवियर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। ईंद की तैयारियों में मुस्लिम समुदाय जुट गया है। खास कर बच्चों में त्योहार को लेेकर खासा उत्साह है।
नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर के बाजारों में इन दिनों खासी चहल पहल है। खरीदारों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। रविवार का दिन होने के बाद भी नगर के बाजारों की अधिकांश दुकानें खुली रही। सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, रेडीमेड, जूते आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। वस्त्र विक्रेताओं, कॉस्मेटिक्स, ज्वैलरी के विक्रेताओं ने भी खरीदारों को निराश नहीं किया। उत्साहित बच्चे अपनी पसंदीदा पोशाक लेने के लिए दुकानों पर परिजनों के संग पहुंचे और खरीदारी की। सेवई, इत्र, टोपी की डिमांड अधिक रही। चौक बाजार के कपड़ा व्यवसायी इरशाद अहमद ने बताया कि सफेद रंग के टोपी की ज्यादा मांग है। 60 रुपये से 200 रुपये तक बिक रही है। कास्मेटिक्स व्यवसायी हबीबुल्लाह टांडवी ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन तथा परफ्यूम की ज्यादा मांग है। परफ्यूम 20 रुपया से 250 रुपया तक बिक रहा है। मेहंदी पांच रुपया से 10 रुपया पैकेट बिक रही है। ईद की नमाज अदा करने के लिए कुर्ता, पाजामा और टोपी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।
उधर, घरों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंगरोगन के बाद अब सजावट का काम चल रहा है। महिलाएं भी बनाए जाने वाले व्यंजनों की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
जबकि मस्जिदों, ईदगाहों में भी ईद की नमाज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वजू के लिए पानी, नमाज पढ़ने के चटाईयों आदि की व्यवस्था कर ली गई है।