फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers were happy with the rain, people were worried due to waterlogging in the urban area

बारिश से किसान खुश हुए, शहरी क्षेत्र में जल भराव से लोग परेशान रहे

Fri, 31 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers were happy with the rain, people were worried due to waterlogging in the urban area
शुक्रवार को बारिश के बीच नगर के मठियाटोला मुहल्ले में हुआ जलजमाव। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश के चलते लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। किसान भी बारिश से खुश हो गए। वहीं, नगर क्षेत्र में बारिश से जल भराव से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह लगभग 10 बजे बारिश शुरू हुई। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से 12 बजे तक तेज बारिश हुई। अपराह्न दो बजे बाद तक रिमझिम बारिश होती रही। आकाश में गरज तड़प से लोग दहल जा रहे थे। दिन भर बारिश होने से बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। दुकानदार ग्राहकों की राह देखते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाकों में भीटी, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, चांदपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव के चलते लोगों को परेशान झेलनी पड़ी। वहीं कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव हो गया। जिले के निचले इलाकों के गड्ढे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed