{"_id":"60a0033f8ebc3ed227140878","slug":"farmers-uproar-against-discrimination-against-wheat-purchase-center-mau-news-vns589680153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केेंद्र पर भेदभाव के विरोध में किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केेंद्र पर भेदभाव के विरोध में किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रतनपुरा। साधन सहकारी समिति कुड़सर पर गेहूं खरीद के दौरान भेदभाव का आरोप प्रभारी पर लगाते हुए किसानों ने शनिवार को हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने साधन सहकारी समिति के गोदाम पर ताला बंद करने के बाद धरना दिया। किसानों का आक्रोश देखर समिति के प्रभारी अपने कार्यालय में ताला बंद करके चले गए।
साधन सहकारी समिति कुड़सर पर इटैली न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव इटैली, कुड़सर, उमरपुर, कंसों तथा गुलोरी ग्राम पंचायतों के किसानों का गेहूूं क्रय किया जा रहा है। 45 दिनों के भीतर महज 15 किसानों का गेहूं क्रय किया गया है। इसमें अईलख ग्राम पंचायत के 11 इटैली के एक, कुड़सर के दो और कंसो ग्राम पंचायत के एक किसान का गेहूं खरीदा गया। इस बाबत किसानों ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर के जब प्रभारी से भेदभाव करने पर सवाल उठाया। किसानों ने प्रभारी से कहा कि अईलख ग्राम पंचायत के ही किसानों का गेहूं क्यों क्रय कराया जा रहा है। बाकी गांवों के किसानों का क्यों नहीं ? इस पर प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल तक के जो भी टोकन निकाले गए हैं, उनकी खरीदारी चलती रहेगी। बाकी लोग 20 अप्रैल के बाद का टोकन निकलवा ले। इसी भेदभाव के चलते आक्रोशित किसानों ने प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की और उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन के जरिए यहां की स्थिति से अवगत कराया। नाराज किसान गोदाम पर ताला जड़कर के वहीं धरने पर बैठ गए। प्रभारी द्वारा बोरा कम होने की भी बात कही गई। किसानों का कहना था कि वहां पर पहले से 4000 बोरी क्रय केंद्र पर रखा हुआ है। समिति पर धरना देने वाले किसानों में अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,धनपाल सिंह, भानु प्रकाश सिंह, ब्रह्मानंद सिंह तथा विजय शंकर सिंह प्रमुख थे। इन सभी किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर किसानों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करके न्याय पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी किसानों का नियमानुसार गेहूं की खरीददारी की जाए। तथा धरना रथ किसानों ने उच्च अधिकारियों से कहा कि समिति के गोदाम प्रभारी को बिना भेदभाव के सभी किसानों के गेहूं क्रय करने निर्देशित किया जाए।