फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers stopped construction of forelane

किसानों ने बंद कराया फोरलेन निर्माण कार्य

Wed, 06 Jun 2018 12:31 AM IST
mau
mau Updated Wed, 06 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped construction of forelane
कोपागंज के रेवरीडीह गांव में रजिस्ट्री से अधिक ली गई जमीन के मुआवजे के लिए विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : mau
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवरीडीह के किसानों से एनएचआईं द्वारा कराई गई रजिस्ट्री से अधिक  जमीन लेने और उसके मुआवजे का  भुगतान न किए जाने पर नाराज 50 से ज्यादा किसानों ने फोरलेन का काम बंद करायादिया। ग्रामप्रधान दिनेश राय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जमीन की रिपोर्ट के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया।  
विज्ञापन

                  
   कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रेवरीडीह के काफी किसानों की जमीन फोरलेन में अधिगृहीत की गई है। अधिगृहीत भूमि की रजिस्ट्री कराने के बाद एनएचआई द्वारा उससे अधिक किसानों की जमीन सड़क में ली जा रही है। आक्रोशित किसानों का आरोप है कि हमारी अधिगृहीत की गई जमीन के अलावा ली ज रही अतिरिक्त भूमि के मुआवजे के भुगतान को लेकर अधिकारियों द्वारा हीलाहवाली की जा रही है।  जबकि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा इन जमीनों के रिपोर्ट के नाम पर लाखों लाख रूपये की मांग की जा रही। किसानों द्वारा लिखित रूप से एडीएम से लेकर एसडीएम सदर तक से लिखित शिकायत की गयी।  बताया कि 50 से अधिक किसानों की जमीनों का मामला है।  
विज्ञापन

                 
मौके पर पहुंचे एनएचआई विभाग के अधिकारी उमाकांत दिवेदी ने किसानों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।  लेकिन किसानों ने कार्य शुरू नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत एनएचआई के  आफिसर  राकेश वर्मा का कहना है कि फोरलेन में गई जमीनों का रजिस्ट्री करा भुगतान करा दिया गया है। इसकी भी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।  बहुत जल्द अधिगृहीत जमीनों का पैमाईश करा भुगतान करा दिया जायेगा।  प्रदर्शन करने वालों में दिनेश राय, ओमप्रकाश राय, देवेंद्र राय, रामवृक्ष,  कृष्णकांत राय, बबलू यादव, हिमांशु राय  प्रतीक राय, गंगा तिवारी,  अजीत राय, शिवानंद, रामाश्रय राजभर, चन्दन राय और प्रेमशंकर सहित 50 से अधिक किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed