{"_id":"6abff6e2ff4de533a209ea2f","slug":"farmers-staged-a-protest-due-to-waterlogging-in-the-drain-mau-news-c-295-1-svns1028-152944-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाले में जलभराव होने से किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाले में जलभराव होने से किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिरसिया नदवाखास में जल भराव से नाराज प्रदर्शन करते किसान। संवाद
अमिला। घोसी तहसील क्षेत्र के नदवासराय सिरसिया-नदवाखास में नाले में जलभराव किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। जल निकासी नहीं होने से खेतों में सैकड़ों किसानों की खड़ी फसल प्रभावित होने का आरोप है। समस्या से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि पिछले करीब नौ वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में नाले का पानी खेतों में भर जाने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं खेतों में नमी और जलभराव के कारण समय से गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पाती।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कुछ लोगों ने नाले को पाटकर उस पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते नाले की जल निकासी बाधित है और बारिश का पानी खेतों में जमा हो जाता है।