फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers raised slogans alleging irregularities in weighing of sugarcane

Mau News: गन्ने के तौल में अनियमितता का आरोप लगाकर किसानों ने की नारेबाजी

Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised slogans alleging irregularities in weighing of sugarcane
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल में सोमवार शाम गन्ना तौल और पर्ची वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चीनी मिल कर्मचारियों और किसानों से काफी देर तक नोक झोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों और चीनी मिल के कर्मचारियों से बात करके मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार सुबह तक गन्ना लदी ट्राॅलियां हाईवे पर खड़ी रहीं। प्रदर्शन कर रहे विजय यादव, झिनक यादव, वीरबहादुर यादव, अखिलेश यादव, नागेंद्र यादव और मोतीचंद ने बताया कि गन्ने के अभाव में चीनी मिल कुछ ही दिन में बंद हो सकती है। बावजूद मिल प्रशासन गन्ना लेने से मना कर रहा है। जबकि किसान 10 से 12 दिन पहले ही खेत से गन्ना कटवाकर तौल का इंतजार कर रहे हैं। जड़ में मिट्टी लगने और गन्ना सूखा होने की बात कहकर बीते सोमवार सुबह 100 ट्राॅली गन्ने को रोक दिया। मिल प्रबंधन गन्ने को गंदा बताकर तौल के समय हर ट्राॅली से पांच क्विंटल गन्ने की कटौती की जा रही है। जो किसान सहमत नहीं हो रहे उनके गन्ने की ताैल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
खराब और सूखे गन्ने की तौल नहीं होगी। साफ सुथरा गन्ना लाने पर ही तौल किया जा रहा है। जबकि किसान गंदे गन्ने की तौल कराने की जिद पर अड़े हैं।
शैलेंद्र अस्थाना, प्रधान प्रबंधक, किसान चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed