{"_id":"6731ea57a4e3c19fd10d6d2b","slug":"farmers-queuing-up-since-dawn-for-fertilizers-shortage-of-dap-service-center-farming-is-getting-affected-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : खाद के लिए भोर से ही लाइन लगा रहे किसान, सेवा केंद्र पर डीएपी की किल्लत; खेती-किसानी पर पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : खाद के लिए भोर से ही लाइन लगा रहे किसान, सेवा केंद्र पर डीएपी की किल्लत; खेती-किसानी पर पड़ रहा असर
Mon, 11 Nov 2024 04:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:58 PM IST
सार
Mau News : किसान अपना रोज का काम छोड़कर खाद के लिए भोर में ही सेवा केंद्र के बाहर खड़े हो जा रहे हैं। खाद न मिलने के कारण उनकी किसानी भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की भी मांग की है।
विज्ञापन
खाद के लिए सेवा केंद्र के बाहर खड़े किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के घोसी के मझवारा मोड़ स्थित किसान इफको सेवा केंद्र पर किसानों द्वारा खेतों की बुवाई करने के लिए डीएपी खाद लेने के लिए किसानों का चार बजे सुबह से ही लाइन लग रही है। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने मांग किया है कि पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को लाइन न लगानी पड़े। घोसी क्षेत्र के सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के नदारद रहने के कारण किसान इफको सेवा केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए किसान प्रतिदिन सुबह चार बजे से ही लाइन में लग रहे है और दस बजे काफी भीड़ एकत्रित हो जा रही है। जिसके चलते दिनभर लाइनों में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को किसान डीएपी लेने के लिए लंबी कतार लगाए थे। किसानों का कहना है कि खेतों में गेंहू के साथ ही सब्जियों की बुवाई चल रहा है। ऐसे में खाद की खपत ज्यादा होने के चलने उपलब्धता के सापेक्ष कम हो जा रहा है। जबकि इस केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा खतौनी एवं आधार कार्ड के आधार पर किसानों के आवश्यकतानुसार डीएपी के साथ ही यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में किसान संजय यादव एवं बीके यादव ने किसान इफको सेवा केंद्र के साथ ही समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग किया है।