फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers protest for his land compensation stopped the work of four lane road construction in mau

मऊ: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य रोका

Fri, 04 Jun 2021 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

काम बंद होने की सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारी और उपजिलाधिकारी सदर राजस्वकर्मी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद अधिकारियों ने किसानों को मुआवजा संबंधी समस्या का निदान कराया तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सका।
  

विज्ञापन
Farmers protest for his land compensation stopped the work of four lane road construction in mau
मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में शुक्रवार को जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। अपने जमीन में जेपी ग्रुप द्वारा कराए जा रहे फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया। काम बंद होने की सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर राजस्वकर्मी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद अधिकारियों ने किसानों को मुआवजा संबंधी समस्या का निदान कराया तब जाकर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो सका।

विज्ञापन


  ढेकवारा गांव में हाइवे से सटे धर्मचंद, अशोक ,प्रमोद, संतोष आदि किसानों की 74 हेक्टेयर जमीन है। फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा तीन वर्ष पूर्व अधिगृहीत किया गया था। लेकिन आज तक किसानों को अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला। इस तरह से किसानों का करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही एनएचएआई के अधिकारियों ने इन जमीनों पर कार्य शुरू कराया तो ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया।

विज्ञापन

किसान तीन घंटे से अधिक कार्य रोके रहे। इसकी जानकारी एनएचआई के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने  उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव को सूचित किया। एसडीएम कानूनगो सतेंद्र मिश्रा ,लेखपाल अभिषेक शाही और पुलिस एवं पीएसी की जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने किसानों से वार्ता किया। ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि जबतक हम लोगों की जमीन के मुआवजे का भुगतान नही किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य नही होने देंगे। एसडीएम और एनएचआई के अधिकारियों ने तत्काल किसानों की समस्या को हल करते हुए काम को फिर से शुरू कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed