फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers organization and SPI took to the streets to protest against the farmers bill in Purvanchal

यूपी: पूर्वांचल में किसान विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान संगठन और सपाई, जमकर की नारेबाजी

Fri, 25 Sep 2020 02:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 25 Sep 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers organization and SPI took to the streets to protest against the farmers bill in Purvanchal
आजमगढ़ में कलेक्ट्रेट पर हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई किसान संगठनों ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी के मद्देनजर पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही और मऊ में किसान संगठनों, समाजवादी पार्टी के साथ किसानों ने भी प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन

जुलूस निकाल सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश एवं सपा के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को किसान एवं श्रमिक विरोधी कानून के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया और गाजीपुर जिलाधिकारी एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को पूर्वाहन 11:30 बजे जुलूस निकालने से पहले ही पुलिस ने लक्ष्मण रेखा खींच दी और आगे बढ़ने से जगह-जगह रोका। उधर, सपा के जुलूस को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पूरे नगर का भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को सजग रहने को कहा। इस दौरान पुलिस ने नगर में पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Farmers organization and SPI took to the streets to protest against the farmers bill in Purvanchal
गाजीपुर में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते सपाजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक ने अखिल भारतीय किसान सभा तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन की घोषणा के तहत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बारिश के बावजूद नगर क्षेत्र का जायजा लिया और ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। काफी नोकझोंक के बाद सपा का एक प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी एमपी सिंह से मिला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आजमगढ़ में कलक्ट्रेट पर गरजे किसान संगठन

केंद्र के कृषि विधेयकों के विरोध की आंच से जनपद भी अछूता नहीं है। शुक्रवार को भारतीय किसान समन्वय समिति के बैनर तले अखिल भारतीय किसान महासभा, भाकपा माले और अन्य वामपंथी संगठनों की ओर से कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया और इन विधेयकों को वापस लेने की मांग की गई। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।

 

Farmers organization and SPI took to the streets to protest against the farmers bill in Purvanchal
सुुरक्षा के लिए तैनात पुुलिस - फोटो : अमर उजाला

मऊ में भी किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को किसान बिल के विरोध में अखिल भारतीय किसान फेडरेशन, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सोनभद्र में सपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। पार्टी नेताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed