फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers do not get loan from time to time

किसानों को समय से लोन नहीं मिला

Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not get loan from time to time
credit cards
मऊ। कर्जमाफी की घोषणा के पहले और बाद में एक तरफ जहां बैंक किसानों के कर्ज माफ करने के मामले को लेकर उलझे रहे वहीं दूसरी तरफ किसान लोन के लिए बैंकों का चक्कर काट रहे थे। इसके चलते जरूरत के समय अधिकांश किसानों को समय से लोन नहीं मिला। सरकार बनने के बाद अब जाकर कुछ तेजी आई है। किसानों को लोन के साथ ही फसल बीमा के तहत प्रीमियम भी काटा जा रहा है ताकि किसी आपदा के समय उनके फसल का सही मुआवजा दिया जा सके।  
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के अईलख गांव निवासी रामप्रकाश सिंह का कहना है कि वह भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के पहले से ही बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए दौड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक उनका केसीसी नहीं बन पाया है। यही हाल कमोवेश अतरौला पांडेय गांव निवासी शिवबचन सिंह का भी है। उनका कहना है कि कई बैंकों ने तो किसान लोन माफ कर दिए जाने की घोषणा के बाद से ही किसानों को लोन देना बंद कर दिया था। अब जाकर कुछ किसानों का केसीसी बन रहा है लेकिन अभी भी किसान आए दिन बैंक का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

 रतनपुरा ब्लाक निवासी प्रवीण कुमार कहते हैं कि वह अपनी फसल के लिए कई महीने से केसीसी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। बैंक आश्वासन के शिवाय अभी तक कुछ नहीं दे सका है। किसान नेता देवप्रकाश राय कहते हैं कि भाजपा ने जब किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की तभी से उनका रवैया किसानों को कर्ज देने के प्रति बदल गया। यही नहीं बैंकों ने कई किसानों का जबरन बकाया आरसी काटने के नाम पर जमा करा लिया ताकि उन्हें इसका लाभ भविष्य में न मिले। ऐसे किसानों को चिह्नित कर उन्हें भी ऋण माफी का लाभ दिया जाना चाहिए। घोषणा के बाद जिन-जिन किसानों ने अपना बकाया भुगतान किया था उनका पैसा लौटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
 किसानों को ऋण देने संबंधी केसीसी योजना जिले में संचालित हैं। सरकार बनने के बाद 15 हजार किसानों ने लोन एवं बीमा के लिए आवेदन किया है। इनमें हजारों किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया है। वहीं 95 लाख बीमा का भी प्रीमियम कटा है। किसानों को ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों की शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed