फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers demonstrated for not getting compensation

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for not getting compensation
घोसी तहसील क्षेत्र के हड़हुआ ग्राम सभा के चक फैजुल्लाहपुर मौजा में फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहित करने के बाद मुआवजा न देने की आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि बिना मुआवजा दिए ही एनएचएआई द्वारा प्रशासनिक दबाव देकर जबरन निर्माण करने के लिए दबाव बना रहा है। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से सम्पूर्ण मुआवजा दिलवाने के बाद ही निर्माण कार्य कराने की गुहार लगाया।
विज्ञापन

हड़हुआ ग्राम सभा के चक फैजुल्लाहपुर मौजा के पास बन रहे फोरलेन की एक लेन पर लगभग पांच सौ मीटर की लंबाई में निर्माण कार्य बाकी है। इस पर एनएचएआई ने कुछ मिट्टी डालकर निर्माण कार्य कराया। किन्तु किसानों के विरोध के बाद सालों से निर्माण कार्य बाधित है। इस मौजा में लगभग 120 किसानों की जमीन एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित कर फोरलेन निर्माण कराया है। किसान अधिग्रहीत भूमि के सम्पूर्ण मुआवजे के इंतजार में वर्षों से आस लगाए बैठे हैं। किसान रामाश्रय पाण्डे, विजय पाण्डे, चंद्रशेखर सिंह, फेंकू सिंह, छोटेलाल सिंह आदि किसानों का कहना था कि मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी एवं न्यायालय के आदेश के बावजूद एनएचएआई द्वारा तय मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि यदि अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद सिंह, घुरहू पाल, विनोद, बलजीत सिंह, बृजभूषण, रामशब्द, रामप्रकाश,फेकू सिंह,जयराम,बलिहारी, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed