फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers demonstrated against the operator of the government tube well

Mau News: राजकीय नलकूप के ऑपरेटर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against the operator of the government tube well
मऊ। जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर गांव में राजकीय नलकूप पर ऑपरेटर के लगातार गायब रहने से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजकीय नलकूप पर तैनात ऑपरेटर लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आता। कभी फ्यूज उड़ जाने की समस्या होती है तो कभी मोटर खुद-ब-खुद बंद हो जाता है। ऐसे में सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पानी की समस्या के कारण रोपाई नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। प्रदर्शन में शामिल डॉ. अफजल, योगेश साहनी, गोलू मौर्य, राहुल साहनी, विकास एन जैसन, मोहम्मद आरिफ, रोशन गोंड व पंकज शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed