फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers declare at Mahapanchayat: Won't part with land without fair compensation.

Mau News: महापंचायत में किसानों का एलान, उचित मुआवजा के बिना नहीं देंगे जमीन

Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers declare at Mahapanchayat: Won't part with land without fair compensation.
कोपागंज के शहरोज में किसान महा पंचायत में जुटे किसान।संवाद
कोपागंज ब्लॉक के पांच गांवों में प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय योजना को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पांच गांवों में 800 बीघा भूमि पर आधुनिक आवासीय कॉलोनी बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

शहरोज, रेवड़ीडीह, मेघई और डाड़ी खास की भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार की शाम शहरोज गांव में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। किसानों ने स्पष्ट कहा कि बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी किसानों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। महापंचायत में किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। इसी कारण किसानों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन कौड़ी के भाव पर किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। इससे पहले आवास विकास परिषद के अधिकारियों और किसानों के बीच लगातार दो दिनों तक वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा और सहायक अभियंता विवेक कुमार ने शहरोज, रेवड़ीडीह, मेघई और डाड़ी खास गांव के किसानों से बातचीत की थी। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन मुआवजे की दर पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

इस दौरान योगेश राय, हिमांशु राय, नरेंद्र कुमार, अशोक राय, अमित राय, नंद कुमार, अरविंद यादव, सतेंद्र राय, अमित त्रिपाठी, मनीष राय, सुधार साहनी, विकास कुमार, विष्टकांत आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed