फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers are unable to sow wheat due to non-selling of paddy

धान न बिक पाने से किसान नहीं कर पा रहे गेहूं की बुवाई

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers are unable to sow wheat due to non-selling of paddy
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर धान क्रय केन्द्र पर 13 दिसंबर से बोरा के अभाव में धान की खरीद बंद है। जिसके कारण किसानों के समक्ष काफी परेशानियां उपस्थित हो गई हैं। धान न बिकने की वजह से गेंहूं की बोवाई भी लेट हो रही है। गजियापुर धान क्रय केन्द्र पर लगभग पंद्रह किलोमीटर के क्षेत्र में गजियापुर में मात्र एक ही धान क्रय केन्द्र है। वहां भी पिछले तीन दिनों से बोरा के अभाव में धान की खरीदारी बंद पड़ी है। जबकि गजियापुर धान क्रय केन्द्र अब तक मात्र प्रशासन के तरफ से सिर्फ 1500 बोरे मिले थे। ये बोरे हफ्तों पहले ही खत्म हो गये थे। इसके कारण धान खरीद बंद हो गई थी।
विज्ञापन

भरे गोदामों से डिलिवरी नहीं होने से गोदाम भी खाली नहीं हो रही है। चौदह किसानों से अब तक महज छ: क्विंटल ही धान की खरीद हो चुकी है और 43 किसानों को टोकन दिया गया है। इस संबंध में किसान संत वजय सिंह, परमा सिंह,दुर्ग विजय सिंह, अवधेश सिंह आदि का कहना है कि धान तैयार करके किसानों के घर पर रखा हुआ है लेकिन धान क्रय केन्द्र पर बोरा नहीं रहने के कारण धान खरीद नहीं हो रही है। धान न बेंच पाने के कारण किसान गेहूँ की बोवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान की खरीद हो गयी होती तो उसी पैसे से गेहूं की बोवाई की गयी होती। इस संबंध धान क्रय केन्द्र प्रभारी लल्लन यादव गजियापुर का कहना है कि बोरा नहीं होने के कारण खरीद नहीं हो रही है और डिलेवरी नहीं होने से गोदाम भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed