फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers are queuing up for DAP since 4 am but still they are not getting it

Mau News: चार बजे भोर से किसान डीएपी के लगा रहे कतार फिर भी नहीं मिल रही

Tue, 12 Nov 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers are queuing up for DAP since 4 am but still they are not getting it
मझवारा मोड़ स्थित किसान इफको सेवा केंद्र पर किसानों द्वारा खेतों की बुवाई करने के लिए डीएपी लेने के लिए किसानों का चार बजे सुबह से ही लाइन लग रही है। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग किया है कि पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को लाइन न लगानी पड़े।
विज्ञापन


घोसी क्षेत्र के सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के नदारद रहने के कारण किसान इफको सेवा केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए किसान प्रतिदिन सुबह चार बजे से ही लाइन में लग रहे है और दस बजे काफी भीड़ एकत्रित हो जा रही है। जिसके चलते दिनभर लाइनों में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिल रही है। सोमवार को किसान डीएपी लेने के लिए लंबी कतार लगाए थे। किसानों का कहना है कि खेतों में गेंहू के साथ ही सब्जियों की बुवाई चल रहा है। ऐसे में खाद की खपत ज्यादा होने के चलने उपलब्धता के सापेक्ष कम हो जा रहा है। जबकि इस केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा खतौनी एवं आधार कार्ड के आधार पर किसानों के आवश्यकतानुसार डीएपी के साथ ही यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में किसान संजय यादव एवं बीके यादव ने किसान इफको सेवा केंद्र के साथ ही समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed