फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer dies due to freezing during irrigation

गेहूं की सिंचाई करते समय ठंड लगने से किसान की मौत

Sat, 06 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to freezing during irrigation
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अवरना मिलजुमला गांव में शुक्रवार की रात गेहूं की सिंचाई के दौरान ठंड लगने से किसान रामजतन (42) की मौत हो गई। अवरना मिलजुमला गांव निवासी रामजतन यादव खेती और मजदूरी का कार्य करता थो। वह दिन में मजदूरी करता ता। इसके चलते वह खेत की सिंचाई करने के लिए शुक्रवार की देर रात पहुंचा। भोर में दो बजे सिंचाई के दौरान उसको ठंड लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह मृतक की पत्नी संध्या यादव जब चाय लेकर खेत गई तो शव देखकर रोने बिलखने लगी। सूचना पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने संध्या यादव की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली है। रामजतन की मौत पर पत्नी संध्या यादव , पुत्र आदित्य यादव उर्फ अमित कुमार (7), पुत्री काजल (3) का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed