फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer dies by drowning in river

किसान की नदी में डूबकर मौत

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies by drowning in river
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव के पास बुधवार की शाम लगभग पांच बजे छोटी सरयू में डूबकर किसान की मौत हो गई। वह भैंस चराकर घर जा रहा था। जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह नदी पार करते समय पानी में डूब गया। ग्रामीण नदी से शव निकालकर गांव ले गए। सूचना पाकर पुलिस मृतक के घर पहुंच गई और घटना की जानकारी लिया। चिश्तीपुर निवासी जीता यादव 50 वर्ष बुधवार की शाम पांच बजे के करीब वह खेत से भैंस चराकर घर वापस जा रहा था। घर जल्दी पहुंचने के लिए वह नदी पार करने लगा। इसी बीच उसका पैर पानी में किसी चीज में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव देखा और ग्रामीणों को बुलाया। लोगों ने उसकी पहचान की और शव को उसके घर पहुंचाया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी लिया। मृतक खेती कर अपने परिवार का पेट पालता था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी कोशिल्या, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया। प रिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed