फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer died due to electric shock while switching off the motor after watering the field

Mau News: खेत में पानी चलाने के बाद मोटर बंद करते समय करंट से किसान की मौत

Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electric shock while switching off the motor after watering the field
मधुबन। सराय मेवागिरी में खेत में पानी चलाने के बाद मोटर बंद करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान गन्ने के खेत की सिंचाई के लिए पंप से पानी चला रहा था। इसी बीच मोटर के पास नंगे तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन

घर में इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 48 वर्षीय श्रीराम साहनी निवासी सराय मेवागिरी शनिवार सुबह खेत में पानी चला रहे थे। सिंचाई के लिए किसान ने टुल्लू पंप लगा रखा था। खेत की सिंचाई के बाद किसान पंप बंद कर रहा था कि अचानक खुले तार के कारण करंट की चपेट में आ गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी लोग शव को लेकर गांव पहुंचे शव पहुंचे। गांव में मातम छा गया। किसान की मौत से पत्नी और पुत्री और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किसान के मौत की सूचना मिली । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed