फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer and cattle died due to electric shock

Mau News: किसान और मवेशी की करंट लगने से मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer and cattle died due to electric shock
रानीपुर थाना क्षेत्र के चकरदेवा गांव में बुधवार की सृुबह मवेशी को लेकर निकले एक बुुजुर्ग किसान की पानी भरे खेत में गिरे बिजली के तार की जद में आने से मौत हो गई। उधर इस घटना को लेकर मृतक के बेटे ने इस मामले में एसडीओ और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रानीपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के चकरदेवा निवासी राममूरत 60 के रूप में हुई। मृतक के बेटे संजय यादव ने बताया कि उसके पिता रोज की तरह अपने गाय को लेकर उसे चराने के लिए बुधवार की सुबह गांव के सिवान में गए हुए थे। आरोप लगाया कि एक माह से हिरणपुर उपकेंद्र के लिए निर्माणाधीन 33 हजार लाइन का एक तार टूटकर खेत में गिरा था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, इसके जद में उसकी गाय आ गई।
विज्ञापन

जब गाय को तड़पते देखा तो उसे बचाने के लिए पिता भी खेत में उतर गए, जहां दोनों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण एकत्रित हो गए, इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अवधेश चौहान, मुहम्मदाबाद गोहना सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, रानीपुर एसओ राजीव सिंह, बिजली निगम मुहम्मदाबाद गोहना के एसडीओ नीरज कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां अधिकारियों ने मुआवजा और पूरे मामले की जांच का आश्वासन देकर परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसडीओ का दावा, गिरे तार में बिजली आ ही नहीं सकती, जांच में भी तार में नहीं मिला करंट
रानीपुर एसडीओ उमेशचंद्र ने बताया कि जिस तार में करंट उतरने से मौत होने की बात कही जा रही है, उसमें करंट ही नहीं है। बताया कि घटना के बाद इस तार की जांच की गई, जहां करंट नहीं उतरना मिला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी द्वारा कटिया लगाने के दौरान तार में करंट प्रवाहित हुआ होगा। फिलहाल विभागीय स्तर से भी इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed