{"_id":"676c939763ad4dbe6903cbdd","slug":"fare-of-ac-janrath-buses-reduced-by-rs-160-per-km-convenience-for-passengers-mau-news-c-295-1-mau1001-122092-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 1.60 रुपये प्रति किमी कम हुआ एसी जनरथ बसों का किराया, यात्रियों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 1.60 रुपये प्रति किमी कम हुआ एसी जनरथ बसों का किराया, यात्रियों को सहूलियत
विज्ञापन
मऊ। बढ़ती ठंड में यात्रियों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज की एसी जनरथ बसों का किराया घटा दिया है। एक तरफ तीन और दो सीट वाली जनरथ बस का 1.45 रुपये प्रति किमी और दोनों तरफ दो सीट वाली जनरथ बसों का किराया 1.60 रुपये प्रति किमी की दर से कम कर दिया गया है। बीते 12.5 साल में पहली बार परिवहन निगम ने एसी बसों का किराया घटाया है। ये सुविधा 25 से 28 दिसंबर तक लागू रहेगी।निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस किराए को आगे भी कम रखे जाने की बातचीत चल रही है। इससे संबंधित पत्र 24 दिसंबर को सभी डिपो के एआरएम कोे भेज दी गई, इससे वो चालक परिचालकों के साथ बैठक कर तैयारी कर सकें। मऊ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहले 772 रुपये किराया देना पड़ता था, किराया कम होने के बाद अब 648 रुपये देने पड़ेंगे। इससे लखनऊ जाने वाले एक यात्री का 124 रुपये की बचत होगी। वर्ष 2012 से 2023 तक परिवहन निगम ने 3.25 रुपये प्रति किमी किराया बढ़ाया था। किराया कम करने का उद्देश्य ठंड में एसी बसों में यात्रियों की घटती संख्या है। मुख्यालय के अनुसार यात्रियों की संख्या घटने से एसी बसों से राजस्व कम मिल रहा है। ठंड में साधारण बसों से सफर के दौरान बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती थी। एसी बस में चारों तरफ से बंद रहने से ठंड नहीं लगती, जिसके चलते यात्रियों को साधारण बसों से डेढ़ गुना अधिक किराया देना होता था। लेकिन अब साधारण बस से कुछ ही अधिक किराया देकर यात्री एसी बसों में सफर कर सकेंगे। इसके लिए डिपो के चालक परिचालकों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, इससे कि वो यात्रियों को किराया घटने की जानकारी देकर अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करा सकें।
-- -- -- -- -- --
कोट -
जनरथ बस का किराया कम होने के संबंध में मुख्यालय से पत्र मिला है, जो 25 से 28 दिसंबर तक लागू रहेगी। ठंड में एसी बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से ये फैसला लिया गया है। इसे आगे भी जारी रखने का अनुमान है।
- हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट -
जनरथ बस का किराया कम होने के संबंध में मुख्यालय से पत्र मिला है, जो 25 से 28 दिसंबर तक लागू रहेगी। ठंड में एसी बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से ये फैसला लिया गया है। इसे आगे भी जारी रखने का अनुमान है।
विज्ञापन
- हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन