{"_id":"5f9bf4b98ebc3e75017f7812","slug":"fan-fell-while-sleeping-farmer-died-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: सोते समय ऊपर गिरा पंखा, करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: सोते समय ऊपर गिरा पंखा, करंट लगने से किसान की मौत
Fri, 30 Oct 2020 04:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले की घोसी कोतवाली के पीड़वल गांव निवासी और किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय किसान घर में सो रहा था। परिवारीजनों की मानें तो पंखा ऊपर गिरने से करंट लगा। मृत किसान अरविंद कुमार राजभर (30) घोसी कोतवाली के पिडवल गांव का निवासी था।
विज्ञापन
गुरुवार की रात वह अपने घर मे सो रहा था, तभी अचानक पंखा उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान अरविंद को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किसान अरविंद गांव के पूर्व प्रधान रहे स्व. श्रवण कुमार के पुत्र थे। पत्नी सीमा व तीनों बच्चे की मानें तो अरविंद खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने चले गए। इस बीच रात में स्टैंड फैन उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन