स्वाद: 74 साल के जवाहर के हाथों में है जादू, 50 साल से लोगों की जुबान पर चढ़ी है इनके सत्तू की लस्सी
मऊ जिले में 74 साल के जवाहर के हाथों में जादू है। वे 25 साल से सत्तू की लस्सी से लोगों के पेट में ठंडक पहुंचा रहे हैं।
विस्तार
कहते हैं काम करने की कोई उम्र नहीं होती। इन्हीं बातों को चरितार्थ कर रहे हैं 74 साल के जवाहर प्रसाद मद्देशिया। जो पिछले 50 साल से सत्तु से लोगों के पेट में ठंडक पहुंचा रहे हैं। जवाहर मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले हैं। 25 साल उन्होंने बलिया में सत्तु के लस्सी की दुकान लगाई। वहीं मऊ जिला बनने के बाद 1999 में उन्होंने कचहरी में एक ठेले पर सत्तु के लस्सी की दुकान शुरू किया। जो आज 25 साल से निरंतर चलती आ रही है।
जवाहर मद्देशिया बताते हैं उन्हें काम करना अच्छा लगता है। जिस दिन कचहरी में छुट्टी रहती है, उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उनकी दुकान पर उनके पुत्र और एक भतीजा उनकी मदद के लिए रहते हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग जवाहर की दुकान पर सत्तू की लस्सी को पीने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सत्तू की लस्सी स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण होती है। जिससे लोगों को फायदा मिलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.