फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family planning awareness program will run for a fortnight

Mau News: पखावाड़े भर चलेगा परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family planning awareness program will run for a fortnight
परिवार कल्याण विभाग की ओर से जिला महिला चिकित्सालय सभागार में शनिवार को शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की तिमाही बैठक हुई। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेश अग्रवाल कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागों में सामंजस्य बहुत जरूरी है। बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। परिवार कल्याण मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. भैरव कुमार पांडेय ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा 2023 का थीम ‘आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले यह संकल्प-परिवार नियोजन को बनाएंगे‘ तय किया गया है। मंडलीय समन्वयक (आजमगढ़) सुरेश ने बताया कि अधिकारियों से कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए लक्ष्य निर्धारित कर योजना बनाई जाए। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविंद्र नाथ, डॉ.जावेद अख्तर, डॉ.अभिषेक राय, डॉ.हरीश जायसवाल, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed