{"_id":"65bf5bdc4fece1efdb0bdbb0","slug":"family-counseling-in-mau-woman-complained-about-her-husband-gambling-addiction-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार परामर्श में महिला की गुहार: पति को सट्टे की लत, कर्ज चुकाने के लिए बेचने पड़े गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार परामर्श में महिला की गुहार: पति को सट्टे की लत, कर्ज चुकाने के लिए बेचने पड़े गहने
Sun, 04 Feb 2024 03:14 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:14 PM IST
सार
परिवार परामार्श बैठक में कई मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एक महिला ने पति के सट्टे की लत को लेकर शिकायत की। उसने कहा कि पति की इस आदत के चलते गहने बेचने पड़े।
विज्ञापन
Mau news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरे पति को सट्टे की गंदी लत है। उनके सट्टे के लत में 15 लाख का कर्ज हो चुका है। पति की सैलरी आते ही उससे पैसे कट जाते हैं। इतना ही नहीं इस कर्ज को चुकाने के लिए सारे गहने भी बेच दिया है। बावजूद मेरे पति की इस गंदी आदत नहीं छूट रही है। यह गुहार रविवार को एक महिला ने पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो के सदस्यों ने मौजूद महिला के पति से लिखवाया कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा, तनख्वाह भी पत्नी को देगा ताकि वो बचे पैसे से परिवार का भरण पोषण कर सके।
विज्ञापन
इससे पहले बैठक में 30 मामले आए, जिनमें 13 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान दो दंपती आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामले में सास बहू ने आपसी समझौता कर मामले को वापस लिया।
विज्ञापन
वहीं एक मामले में एफआईआर दर्ज हुआ तो आठ मामलों में फाइल प्रार्थी पक्ष की उदासीनता से बंद की गईं, जबकि शेष मामलों में अगली तारिख दी गयी। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, एस आई इन्द्रभूषण पान्डेय ने मामलों का निस्तारण किया।