फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family counseling committee solved 10 out of 50 cases on the spot

Mau News: परिवार परामर्श समिति ने 50 में से मौके पर 10 मामले सुलझाए

Mon, 21 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family counseling committee solved 10 out of 50 cases on the spot
मेरी पत्नी झगड़ालू स्वभाव की है। पत्नी के कारण मां पिता से अलग रहता हूं। पत्नी अब मकानमालिक से लड़ गई है। मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया। अब तक कई घर बदल चुका हूं। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष एक युवक ने लगाई। युवक पर शक जताते हुए उसकी पत्नी ने उसे सजा दिलाने की मांग की। दोनों पक्षों को सदस्यों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों समझने को तैयार नहीं हुए। दोनों को कोर्ट जाने का फैसला सुनाया गया। इस दौरान एक मामला और सामने आया।
विज्ञापन

जहां एक महिला ने चार बेटियां होने पर अपने पति और सास की ओर से घर से निकालने की बात कही। उधर मौके पर मौजूद सास और पति को दोनों सदस्यों ने समझाने की कोशिश की, काफी कोशिश करने के बाद कई शर्तों मानने पर महिला और उसकी बेटियां को परिवार के लोग साथ में रखने को तैयार हुए। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 50 मामले आए। इसमें मौके पर 10 मामले का निस्तारण हुआ। जबकि दो मामलों में दंपति आपसी गिले शिकवे भूलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में सदस्यों ने मुदकमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।साथ ही छह मामलों में फाइल बंद कर दी गई। 40 मामले में फाईलों में अगली तारीख दी गई। बैठक में अर्चना उपाध्याय,सर्वेश दूबे,शाहिद पैरिस ,मौलवी अरशद ने मामलों का निस्तारण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed