फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Families married due to heavy rain had to face problems

तेज बारिश से शादी वाले परिवारों को उठानी पड़ी परेशानी

Thu, 20 May 2021 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Families married due to heavy rain had to face problems
जनपद में तेज गरज एवं चमक के साथ झमाझम बरसात से मई के महीने में जुलाई जैसा मौसम हो गया। लगभग 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात के कारण तापमान में काफी गिरावट आई एवं चारों तरफ पानी और कीचड़ का साम्राज्य हो गया । इस समय शादियों का दौर चल रहा है। बुधवार को लग्न भी काफी तेज थी लिहाजा गांवों में जगह-जगह शादियों के आयोजन थे। किंतु सुबह से ही शुरू हुई हल्की- हल्की बरसात रात्रि के लगभग 8 बजे के बाद तक तेज गरज एवं चमक के साथ शुरू हुई कभी मूसलाधार और कभी रुक रुक कर हो रही बरसात से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। बेसमय बरसात के कारण कहीं खाने-पीने में अफरा-तफरी, तो कहीं टेंट आदि में जलजमाव हो गया। घराती एवं बराती दोनों पक्षों को इस बरसात ने खूब रुलाया ।जैसे-तैसे तैसे शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed