फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake tickets handed over to unemployed people in the name of sending them to Turkey, case against couple

Mau News: तुर्किये भेजने के नाम पर बेरोजगारों को थमाया फर्जी टिकट, दंपती पर मुकदमा

Wed, 10 Apr 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fake tickets handed over to unemployed people in the name of sending them to Turkey, case against couple
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कई बेरोजगार युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए गए। बाद में उन्हें मुंबई ले जाया गया और वहां हवाई जहाज का फर्जी टिकट देकर ठगी करने वाला फरार हो गया। किसी तरह से घर पहुंचे युवकों ने धोखाधड़ी करने वाले से पैसों और पासपोर्ट की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ठगी का शिकार हुए युवकों की शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव निवासी एक दंपती पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव निवासी विजय पुत्र अवधू के अलावा शैलेंद्र, राहुल सतई, लल्लन मुकेश के अलावा इटौरा चौबेपुर गांव निवासी शैलेश के अतिरिक्त आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर रौनापार जहानागंज जयनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के रहने वाले युवकों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। युवकों ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव निवासी जितेंद्र भारती उर्फ गुड्डू पुत्र स्व. विक्रम ने बेरोजगारी का फायदा उठाकर तुर्कीये भेजने के लिए उनसे एक लाख रुपये ले लिए। पीड़ित युवकों ने जितेंद्र भारती और उसकी पत्नी के खाते में और नकदी मिलकर एक लाख रुपये दिए। इस बीच आरोपी 27 फरवरी को युवकों को लेकर मुंबई गया और उन्हें सात मार्च का फ्लाइट का टिकट देकर विदेश भेजने का झांसा दिया। सभी युवक सात मार्च को तुर्कीये जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच जितेंद्र भारती छह मार्च को मुंबई से फरार हो गया। हवाई टिकट के बारे में पता किया गया तो वह भी फर्जी निकला। ठगी का अहसास होने पर युवक किसी प्रकार घर वापस आए और जब आरोपी के घर पासपोर्ट और रुपये की मांग की गई तो आरोपी और उसकी पत्नी प्रमिला ने गाली देकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवकों का आरोप है कि जितेंद्र ने उनका पासपोर्ट भी ले लिया और वापस मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी जितेंद्र भारती और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed