{"_id":"58dd3edf4f1c1bc30463e011","slug":"fake-examiner-caught-three-cell-inspector-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया तीन कक्ष निरीक्षक मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया तीन कक्ष निरीक्षक मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के मद्देनजर सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेेटों की तैनाती के बाद भी गुरुवार को दर्जनभर परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में नगर के बकवल स्थित राज इंटर कालेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायलखंसी थाने में तहरीर दिया। जबकि लेखाधिकारी ने तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 236 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नजर रखने के लिए तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 100 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके बावजूद गुरुवार को तमाम परीक्षा केंद्रों पर धुंआंधार नकल हुई। दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया का दबदबा कायम रहा। कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने बोलकर प्रश्न हल कराया। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र में नगर के बकवल स्थित राज इंटर कालेज बकवल में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायलखंसी थाने में तहरीर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाधिकारी दुर्गेश सिंह ने मां स्वरुपा इंटर कालेज पिडउथसिंहपुर, यशोदा देवी बालिका इंटर कालेज चिरैयाकोट तथा श्री दुर्गा दीपचंद इंटर कालेज से एक-एक कक्ष निरीक्षक को कार्य मुक्त कर दिया। तीनों कक्ष निरीक्षक सामाजिक विज्ञान विषय के ही शिक्षक रहे।