फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fair

मीरा शाह बाबा के मजार पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने किया नियंत्रित

Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fair
मधुबन के दरगाह स्थित संत मीरा शाह के मजार पर कोरोना की सख्ती के बावजूद उमड़ी भीड़ । - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित संत मीरा शाह बाबा के मजार पर लगातार सात वृहस्पतिवार को लगने वाले ऐतिहासिक मेला के अंतिम दिन मजार स्थल पर जायरीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग झुंड की शक्ल में मजार पर पहुंचने लगे। सूचना मिलने पर मेला स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। साथ ही लोगों सोशल डिस्टेंसिंग मजार पर मत्था टेककर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कोरोना महामारी के चलते मेला कमेटी की तरफ से तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित संत मीरा शाह बाबा के मजार पर लगातार सात बृहस्पतिवार को लगने वाले ऐतिहासिक मेला को शुरूआती दिनों में ही स्थगित कर दिया गया था। मजार के मुख्य द्वार को जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया था। जिसका नतीजा यह रहा कि पहली बराम के मेला से लेकर छठवीं बराम के मेला की तिथि तक मजार पर सन्नाटा ही पसरा रहा। अंतिम मेला की तिथि पर नजारा कुछ और ही रहा। बृहस्पतिवारकी सुबह मजार स्थल पर जायरीनों की भारी भीड़ जमा हो गई । ऐसे में न तो सामाजिक दूरी का पालन रहा और ना ही मास्क की अनिवार्यता। लोग झुंड की शक्ल में मजार पर पहुंचने लगे। सूचना पर मेला स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। मजार को जाने वाले मार्ग के मुख्य द्वार पर बैरिकेटिंग कर लोगों के प्रवेश को रोकना शुरू किया। सोशल डिस्टेंसिंग से एक-एक कर भेजा गया। हालांकि मेला स्थल पर एक भी दुकान नहीं लगी थी फिर भी देर शाम तक जायरीनों के आने का क्रम जारी रहा जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही । लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेक अपने एंव परिवार के लिये अमन चैन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed