फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eyes filled seeing Bharat's love

भरत का प्रेम देख भर आईं आंखें

Thu, 29 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eyes filled seeing Bharat's love
श्री ठाकुर द्वारा रामलीला समिति अमिला में धनुष यज्ञ -सीता स्वयंवर के लीला का मंचन करते कलाकार।सं? - फोटो : MAU
मऊ। श्रीरामलीला मेला समिति के तत्वावधान में नगर में चल रही रामलीला में बाबा बिहारी दास के मंदिर से चित्रकूट तक भरत सहित अयोध्यावासियों का रामचंद्र जी से मिलने के लिए जुलूस प्रस्थान, लक्ष्मण रोष, राम लक्ष्मण संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। मंचन के दौरान राम-भरत प्रेम देखकर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। रामलीला में अयोध्यावासियों के साथ भरत, शत्रुघ्न जुलूस के रूप में गुरु वशिष्ठ के नेतृत्व में चित्रकूट के लिए प्रस्थान करते हैं। जुलूस जब श्रृंगेश्वरपुर के समीप पहुंचता है। भरत के आने की खबर जब निषादराज को मिलती है तो निषादराज दुखी मन से विचार करता है कि भरत के मन में कपट भाव है। भरत के आने की खबर पाकर लक्ष्मण आक्रोशित हो जाते हैं। राम ने लक्ष्मण को समझाते हुए कहा कि हे भाई सत्य कह रहे हो राज्य का मद सबसे कठिन मद है। गुरु की आज्ञा पाकर निषादराज और शत्रुघ्न को साथ लेकर भगवान राम के पास पहुंचते हैं। वहां राम भरत का मिलन होता है। राम भरत प्रेम देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए। उधर, श्रीराम बाललीला में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम के धनुष तोड़ते ही जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। कोपागंज : कस्बा के ओड़ियाना मैदान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रामजन्म, ताड़का वध सहित विभिन्न लीला का मंचन किया गया। रामजन्म के मंचन में भगवान राम के जन्म होते ही जयश्रीराम से पंडाल गूंज उठा। महिलाएं मंगलगीत गाने लगी। जन्म होते ही पंडाल में मौजूद दर्शक भाव विह्वल होकर जयकारा लगाने लगते हैं। महिलाएं थाली बजाने लगती हैं। इसके बाद ताड़का वध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया।मझवारा : क्षेत्र के सेमरीजमालपुर गांव में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। कुसुम्हा : क्षेत्र के गोठा में चल रही रामलीला में राम भरत मनावन लीला का मंचन किया गया। भरत मनावन को लेकरपूरे फरसरा खुर्द गांव में मेला लगा रहा। गोठा रामलीला मंच से भरत अपनी विशाल सेना लेकर हाथी घोड़ो पर सवार होकर चित्रकूट बने फरसरा खुर्द गांव में पहुंचे। सभी गांववासियों ने सभी अयोध्यावासियों का दही व मीठा खिलाकर जयश्री राम का उद्घोष किया।
विज्ञापन

पूरी हो गई।

मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।संवाद

मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed