{"_id":"659996e5994f0d10ba04713f","slug":"extortionist-caught-posing-as-fake-food-inspector-video-goes-viral-mau-news-c-295-1-mau1001-7339-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी खाद्य निरीक्षक बन वसूली करने वाला पकड़ा गया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी खाद्य निरीक्षक बन वसूली करने वाला पकड़ा गया, वीडियो वायरल
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय बाजार में दुकानदार को धमकाकर वसूली करने पहुंचा फर्जी खाद्य निरीक्षक पकड़ा गया। यह घटना थाना परिसर से महज 50 मीटर के दूरी पर हुई।
घटना से संबंधित वायरल वीडियो के अनुसार, हलधरपुर बाजार में एक मिष्ठान की दुकान पर शनिवार को एक व्यक्ति अपने को खाद्य निरीक्षक बता कर धौंस जमाते हुए पैसा वसूली करने पहुंचा। संदिग्ध व्यक्ति ने कुछ दिनों पूर्व दुकानदार को सूचना भेजवाई थी कि उसकी दुकान के संबंध में कुछ शिकायतें पड़ी हैं। इसमें उस पर एक से सवा लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
जुर्माने से बचने के लिए वह मऊ में उसके बताए हुए स्थल पर मिले। परेशान दुकानदार फर्जी इंस्पेक्टर के बताएं स्थान पर मऊ में मिला तो उसने करीब 20 हजार रुपये की घूस मांगी। दुकानदार की ओर से अपनी परेशानी बताने पर उसने कहा कि एक-दो दिन बाद उसकी व्यवस्था करें। पुनः शनिवार को घूस की रकम को वसूलने के लिए वह संबंधित दुकान पर पहुंचा। बातचीत के दौरान वहां दो पुलिस वाले भी पहुंच गए। मामला संदिग्ध देख उन्होंने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामला उजागर हो गया।
वीडियो में संदिग्ध को पुलिस वाले ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फर्जी खाद्य इंस्पेक्टर ने अपने आकाओं से फोन कराकर मामले को रफादफा कराने का दबाव बनाने लगा। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि अभी फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर वसूली करने वाला पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।