फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Exercise to send notice to 18 thousand big electricity defaulters

18 हजार बड़े बिजली बकाएदारों को नोटिस भेजने की कवायद

Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Exercise to send notice to 18 thousand big electricity defaulters
मऊ। विद्युत विभाग जिले के 18 हजार बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली करेगा। ऐसे बकायेदारोें को विभाग की ओर से चिह्नित किया जा रहा है। पहले इन्हें नोटिस दिया जाएगा इसके बाद भी बकाया नहीं जमा किया जो आरसी जारी की जाएगी। जिले में तीन विद्युत वितरण खंड में 3.62 लाख उपभोक्ता हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी जिले में राजस्व वसूली के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके तहत शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा है। समय से बकाया बिल जमा करने के लिए लोगों को चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी उपभोक्ता इसे नजरंदाज कर रहे हैं। अब विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा, बुनकर कालोनी, रहजनिया विद्युत उपकेंद्र सहित नगर के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से संबद्ध 17 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जो 2020 से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। लाखों का बकाया चल रहा है। ऐसे में विभाग ने बड़े बकायेदारें को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जांच पड़ताल में जिले के कुल 18 हजार विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक का बकाया है। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ तहसील प्रशासन के माध्मय से आरसी भेजते हुए वसूली कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम अभिनव तिवारी ने बताया कि एक लाख से अधिक के बकायेदार 18 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। जो बकायेदार भुगतान नहीं करेंगे उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed