{"_id":"645e9a12919e0cfc6f0ce00a","slug":"examination-centers-divided-into-five-sectors-for-pcs-pre-mau-news-c-20-1-201017-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीसीएस प्री के लिए पांच सेक्टर में बांटा गया परीक्षा केंद्रों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीसीएस प्री के लिए पांच सेक्टर में बांटा गया परीक्षा केंद्रों को
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को 14 मई को होनी वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में समस्त सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ चर्चा की।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 7514 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को कुल 5 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
परीक्षा 14 मई दिन रविवार को दो सत्रों ने पूर्वाह्न 9:30 से 11:00 एवं अपराह्न 2:30 से 4:30 तक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को लोक सेवा आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था करने के साथ ही परीक्षा कक्षों में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था एवं गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग हेतु केंद्र पर अलग से व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।