फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   exame

परीक्षा में शामिल हुए13990 परीक्षार्थी

Wed, 02 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
exame
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में मनोविज्ञान की परीक्षा देते बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं। - फोटो : MAU
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुईं। जिले के 123 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में की गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और मास्क लगाकर उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा में लगभग 13990 परीक्षार्थी शामिल हुए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में 150 से अधिक महाविद्यालय हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली मेें समाजशास्त्र प्रथम, दूसरी पाली में मनोविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुुई। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से परीक्षा पर नजर रखी जा रही थी। परीक्षा में लगभग 13990 परीक्षार्थी शामिल हुए। बुधवार को महाविद्यालयों को सेनेटाइज कराया गया। कोरोना संक्रमण काल में परीक्षा में बदलाव दिखा। परीक्षार्थियों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आक्सीमीटर से जांच की गई। इसके साथ ही मास्क लगाकर परीक्षार्थियों को कक्ष भेजा गया। सभी परीक्षा कक्षों के पास सेनेटाइजर रखा गया था। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के मेन गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, आक्सीमीटर के साथ जांच की गई। प्राचार्य डॉ. एके मिश्र सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन निगरानी करते रहे। बीच-बीच में परीक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed