फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Every month there is a double rate of corona infection in the district

जिले में हर माह दूनी हो रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार

Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Every month there is a double rate of corona infection in the district
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई। इसका अंदाजा हर माह बढ़ रहे मरीजों की संख्या से लगाया जा सकता है। अप्रैल माह में केवल एक मरीज था। जबकि इस माह के तीन दिन में 21 मरीजों की पुष्टी हो चुकी है। सकारात्मक बात यह है कि इसमें दस मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके है। जबकि एक वृद्ध की रिपोर्ट उसकी मौत के बाद पॉजीटिव होना मिली थी। जिले में पहला मामला 19 अप्रैल को आया था। जब सहारनपुर देवबंद से लौटा कोपागंज के दोस्तपुरा निवासी 17 वर्षीय कोरोना संक्रमित मिला था। युवक के संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के 76 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तथा अगले 24 दिनों तक कोई नया मामला नहीं आने से जिले के दुबारा ग्रीन जोन में आने की उम्मीद थी। लेकिन मई माह में एक के बाद एक प्रवासियों के पॉजीटिव मिलने पर यह उम्मीदें धूमिल हो गई। मई माह में 13 मई से 31 मई के बीच 27 मरीज मिले, वहीं जून माह के शुरूवाती तीन दिन में ही 21 मरीज मिल चुके है, जबकि एक मरीज की मौत के छह दिन बाद उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव होना मिली। इस बीच सकारात्मक बात यह है कि 10 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed