फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after two and a half months after the murder of the grocery businessman, it could not be disclosed

किराना व्यवसायी की हत्या के सवा दो माह बाद भी नहीं हो सका खुलासा

Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even after two and a half months after the murder of the grocery businessman, it could not be disclosed
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 दरियापट्टी के जमीन अताउल्ला मुहल्ले में 23 अगस्त की रात हुई किराना व्यापारी की हत्या के 68 दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। बदमाशों ने किराना कारोबारी सूर्यनाथ गुप्ता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई थीं, लेकिन अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस दर्जनों स्थान पर दबिश दे चुकी है। हत्यारों की गिरफ्तारी और प्रकरण का खुलासा के लिए टीमें लगाई गई हैं। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रकरण के खुलासे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के कारण हत्याकांड के खुलासे में समय लग रहा है। जबकि पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed