फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after seven phases and spot counseling, seats are still vacant in Polytechnic

Mau News: सात चरण और स्पॉट काउंसिलिंग के बाद भी पाॅलिटेक्निक में सीटें खाली

Tue, 05 Nov 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Even after seven phases and spot counseling, seats are still vacant in Polytechnic
मऊ। सात चरण की प्रवेश प्रक्रिया और स्पाट काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक में दो ट्रेड तो फुल हो गई हैं। जबकि दो ट्रेडों में सीटें खाली हैं। हालत यह है कि 300 के सापेक्ष 280 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने के लिए नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज की स्थापना की गई है। यहां कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, टेक्सटाइल टेक्नालोजी, टेक्सटाइल केमेस्ट्री सहित चार ट्रेडों में 300 सीटें आवंटित की गई है।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक प्रक्रिया की गई थी।सात चरण में प्रवेश प्रक्रिया करने के बाद भी सभी ट्रेडों में सीटें खाली चल रही थी। सीटों को भरने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से 22, 23 अक्तूबर 2024 को स्पाॅट काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। स्पॉट काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टेक्सटाइल केमेस्ट्री और टेक्सटाइल टेक्नालोजी में 10-10 सीटें रिक्त चल रही हैं। विद्यार्थियों के अनुसार प्रतिवर्ष तकनीकी शिक्षा हासिल किए छात्र छात्राओं को सरकारी या निजी कंपनियों में जाॅब नहीं मिल पा रही है। यदि निजी कंपनियों में मिल भी रही है तो कम वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुरुप स्पाॅट काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेक्सटाइल केमेस्ट्री और टेक्सटाइल टेक्नालोजी में 10-10 सीटें खाली हैं। शासन का दिशा निर्देश मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed