फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after five rounds of counseling, 156 seats are vacant in two government ITIs

Mau News: पांच राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी दो राजकीय आईटीआई में 156 सीटें खाली

Mon, 15 Sep 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Even after five rounds of counseling, 156 seats are vacant in two government ITIs
मऊ। पांच राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी जिले की दो राजकीय आईटीआई की सात ट्रेडों में 156 सीटें खाली हैं, इस पर जल्द दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। जिले में दो राजकीय, एक पीपीपी मॉडल और लगभग 30 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांच चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।
राजकीय आईटीआई सहादतपुरा मेें संचालित सभी ट्रेडों की सीटें फुल हो गई हैं। राजकीय आईटीआई मुहम्मदाबाद गोहना में सीएनसी में पांच, प्लंबर में 48 सीटें खाली हैं। इसी तरह राजकीय पीपीपी मॉडल घोसी में इलेक्ट्रीशियन में दो, फीटर मेें पांच, वेल्डर में 40, ड्रोन पायलट मेें 12, ड्रोन टेक्नीशियन में 33, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 33, कोपा मेंं 25 सहित छह ट्रेड में 133 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

राज्य व्यासायिक प्रशिक्षण संस्थान की वेबसाइट पर खाली सीटों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। जहां से अभ्यर्थी जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही खाली सीटों पर विकल्प भरकर भी आईटीआई मेें दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की मदद के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्पडेस्क छात्रों की मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed