फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after 11 days, the case of death of youth in the temple premises has not been resolved.

Mau News: 11 दिन बाद भी मंदिर परिसर में युवक की मौत का मामला नहीं सुलझा

Tue, 26 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Even after 11 days, the case of death of youth in the temple premises has not been resolved.
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपेश्वरी माता मंदिर परिसर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने की घटना 11 दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी मूलचंद सोनकर ने आरोप लगाया कि 14 मई की रात उनके परिवार में भतीजी की शादी थी, जिससे घर के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनका 26 वर्षीय पुत्र सौरभ सोनकर रात करीब 12 बजे घर से बाहर निकला था। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि सौरभ का शव कोपेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में पंखे के हुक से चुनरी के बने फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उन्होंने शुरू से ही बेटे की हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका कहना है कि घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिवार में आक्रोश और भय का माहौल है।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गहन जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है तथा शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed