{"_id":"69b46852f55131950009e1c9","slug":"evaluation-of-up-board-answer-sheets-will-be-done-under-strict-security-and-surveillance-mau-news-c-295-1-svns1028-142197-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कड़ी सुरक्षा और निगरानी में होगा यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कड़ी सुरक्षा और निगरानी में होगा यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेजी से चल रही है। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, और इसके साथ ही पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
कंट्रोल रूम से मूल्यांकन की निगरानी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है।
18 मार्च से होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
हाई स्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में होगा। मूल्यांकन कार्य को शुचितापूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति की सूचना जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर पर व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए देंगे। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
इसकी रिकॉर्डिंग की जांच जरूरत पड़ने पर अधिकारी करेंगे। मूल्यांकन केंद्र के कोठार की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक बार खुलने और बंद होने का विवरण रजिस्टर पर दर्ज होगा।
परीक्षक के एक बार विद्यालय में प्रवेश करने के बाद उसे मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार चार मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।