फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Evaluation of high school computer answer books could not be started

नहीं शुरू हो सका हाईस्कूल कंप्यूटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of high school computer answer books could not be started
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुए पांच दिन हो गया, लेकिन अभी तक बोर्ड से नामित कंप्यूटर विषय के परीक्षकों के ड्यूटी पर न आने से हाईस्कूल कंप्यूटर की उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका है। विभाग की तरफ से अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की तरफ से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात कंप्यूटर शिक्षकों से मूल्यांकन कराने की तैयारी चल रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज को बनाया गया है। डीएवी इंटर कालेज में हाईस्कूल तथा तालीमुद्दीन इंटर कालेज में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने के पांच दिन बाद भी हाईस्कूल कंप्यूटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका है। लगभग एक हजार कंप्यूटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। परीक्षकों के न आने से मूल्यांकन केंद्र में कंप्यूटर की उत्तरपुस्तिकाओं को सीलकर अलग रखा गया है। सूत्रों की मानें तो सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक की तैनाती नहीं है। बोर्ड की तरफ से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात चार कंप्यूटर शिक्षकों को कंप्यूटर उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए चार परीक्षकों को नामित किया गया है, लेकिन अभी तक वे ड्यूटी पर आए नहीं है। विभाग की तरफ से कंप्यूटर परीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड से नामित कंप्यूटर परीक्षक ड्यूटी पर नहीं आए हैं। नोटिस जारी की गई है। 29 अप्रैल से कंप्यूटर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। निर्धारित समय सीमा तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed